फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three die in separate accidents

अलग-अलग हादसों में तीन मरे

Fri, 29 Apr 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 29 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
दो वनरक्षकों समेत तीन लोग जख्मी 
विज्ञापन

तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो वनरक्षकों समेत तीन लोग घायल हो गए।
ईसानगर क्षेत्र के गांव खमरिया पंडित निवासी दिनेश कुमार सैनी का पुत्र 16 वर्षीय अरुण सैनी उर्फ शुभम और शहर के मोहल्ला हिदायतनगर निवासी करन सैनी बुधवार को रिश्तेदारी में खीरी थाना के गांव सरखनपुर गए थे। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे अरुण और करन सैनी बाइक से लखीमपुर लौट रहे थे। रास्ते में खीरी कस्बे से पहले मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे अरुण उछलकर पुलिया से जा टकराया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। 
मितौली। ओसरी गांव निवासी 42 रामकुमार सिंह गुरुवार को बाइक से लखीमपुर से वापस आते समय कस्ता कॉलोनी के पास सामने से आ रही बाइक से बुरी तरह टकरा गया। हादसे में गंभीर चोट आने से रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद बाइक सवार लोग मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के तीन लड़के और दो लड़किया हैं। 
विज्ञापन

गुलरिया। सीतापुर निवासी हरेंद्र कुमार पांडे और शारदा मिश्रा दोनों लोग वनरक्षक के पद पर पलिया में नियुक्त हैं। दोनों लोग एक महिला सहित कार से पलिया से सीतापुर जा रहे थे। कार आदित्य प्रकाश चला रहा था, पड़रिया तुला में पीएचसी के सामने कार अनियंत्रित होकर बाईं तरफ गहरी खाई से होते हुए एक मकान से जा टकराई और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मकान मालिक यूसुफ अली ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में हरेंद्र के बाए हाथ की हड्डी टूटी हुई है। वहीं आदित्य प्रकाश भी गंभीर रूप से घायल है। महिला बेहोशी की हालत में है। घायलों के पास मिले मोबाइल से उनके परिवारीजनों को सूचना दी गई। घायलों की हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगाही। थाना क्षेत्र के कालेशरण तिराहे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त निघासन थाने के गांव बुद्धापुरवा निवासी 40 वर्षीय गोपी विश्वकर्मा के रूप में हुई है। युवक अपनी रिश्तेदारी से घर के लिए लौट रहा था। कालेशरण तिराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिवारीजनों को सूचना भेज दी गई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed