फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three brothers killed Four persons, including death

हादसे में तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत

Mon, 05 Oct 2015 11:21 PM IST
चंदनचौकी
चंदनचौकी Updated Mon, 05 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
आदिवासी थारू जनजाति क्षेत्र के गांव गोबरौला निवासी चार मजदूरों की पिथौरागढ़ के पास सतगढ़ में टैक्सी खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया और आनन फानन में वहां के लिए रवाना हो गए हैं। मरने वालों में तीन सगे भाई हैं।
विज्ञापन

थारू क्षेत्र के गाव गोबरौला निवासी 35 वर्षीय नंदलाल, 45 वर्षीय हरी, 42 वर्षीय  किरपाली, पुत्रगण पच्ची तथा ग्राम भूड़ा कोतवाली गौरीफंटा निवासी लिप्टन मजदूरी करने के लिए धारचूला पिथौरागढ़ उत्तराखंड गए थे वहां से रविवार को घर के लिए निकले थे। बताया गया है कि धारचूला से पिथौरागढ़ के लिए वह टैक्सी से निकलते थे बीच रास्ते में सतगढ़ के निकट टैक्सी अनियंत्रित्र होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे तीन की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि लिप्टन ने पिथौरागढ़ के अस्पताल में दम तोड़ दिया। यहां कोतवाली सूचना आई जिसके बाद उनके घरवालों को अवगत कराया गया। खबर मिलते ही उनके घरों में कोहराम मच गया और लोगों की भारी भीड़ लग गई। तमाम घर के लोग वहां के लिए रवाना हो गए हैं। गोबरौला में तीन सगे भाईयों एवं भूड़ा में एक की मौत से मातमी सन्नाटा पसर गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed