फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three bovine animals recovered from the luxury car

लक्जरी कार से तीन गोवंशीय पशु बरामद

Tue, 29 Mar 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो मैलानी।
ब्यूरो मैलानी। Updated Tue, 29 Mar 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Three bovine animals recovered from the luxury car
गोवंशीय बरामद - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 पुलिस ने एक लक्जरी कार से तीन गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है, जबकि चालक तथा कार में सवार एक व्यक्ति फरार हो गया। 
कार्यवाहक एसओ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दिन में वह फोर्स के साथ खुटार-गोला रोड पर टेढ़वा पिकेट के पास बेरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच गोला की ओर से आ रही सफेद रंग की लग्जरी कार के चालक ने बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर कार को कुछ दूर जाकर पकड़ लिया, लेकिन इसी दौरान कार चालक तथा कार में सवार एक व्यक्ति फरार हो गए। तलाशी लेने पर पुलिस को कार में तीन गोवंशीय पशु मिले, जोकि पिछली सीट को निकालकर क्रूरता से उसमें ठूंसे गए थे।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर बरामद पशुओं को पशुपालकों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed