{"_id":"b9adab83326d3db584ce884228b5909b","slug":"thousands-of-homes-made-of-three-materials-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों से उड़ाया हजारों का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन घरों से उड़ाया हजारों का माल
पलियाकलां।
Updated Tue, 09 Feb 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला टेहरा में दून स्कूल के पीछे चोरों ने धावा बोलकर तीन घरों से नकदी और जेेवरात समेत हजारों रुपये का माल पार कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चोर टेहरा में सबसे पहले यहां के निवासी प्रीतम के घर घुसे और यहां से बक्से में रखे उसकी लड़की की शादी के लिए रखे बटुले, परात और 20 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। इसके बाद उन्होंने राम किशन के घर धावा बोला और यहां से दो बटुले, पांच हजार की नकदी, कुलशन पटटी, मंगलसूत्र, एक मोबाइल समेत हजारों रुपये का माल पार कर दिया। चोरों ने भूपराम के घर भी चोरी की। भूपराम परिवार समेत बाहर काम करने गए थे और घर में ताले पड़े थे जिसे चोरों ने तोड़ दिया। गृहस्वामी के बाहर होने के कारण यहां से क्या चोरी हुआ इसका पता नहीं चल सका है। रात में ही लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। एसओ केपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताते हैं कि चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने घर के बाहर सड़क पर शराब भी पी।