फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Thousands of beer curse Made goods

बीयर शाप से हजारों  का माल उड़ाया

Wed, 08 Jun 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Wed, 08 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Thousands of beer curse Made goods
चोरी - फोटो : अमर उजाला
दीवार में नकब लगा कर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर हुई चोरी से व्यापारियों में खौफ के साथ गुस्सा

 चोरों ने संपूर्णानगर मार्ग पर एक बीयर शाप की दीवार में नकब लगा कर करीब 90 हजार रुपये की बीयर पार कर दी। इस दुकान में चोरी की यह तीसरी वारदात है और इससे व्यापारियों में खौफ के साथ पुलिस के खिलाफ गुस्सा भी है।

होटल व्यवसाई अनिल कुमार जायसवाल की संपूर्णानगर रोड पर सीओ कार्यालय से कुछ पहले बीयर शाप है। इसमें मंगलवार की देर रात चोरों ने नकब लगा दी और भीतर से विभिन्न कंपनियों की करीब 90 हजार रुपये की बीयर उठा ले गए। चोरी की जानकारी सुबह हुई तो दुकान मालिक वहां पहुंचे। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। बता दें कि इससे पहले मई माह में चोरों ने दुकान का शटर तोड़ कर करीब 80 हजार रुपये की बीयर पार कर दी थी। इससे भी पूर्व चोरों ने इस दुकान की छत पर पड़ी टिन काट कर करीब 50 हजार रुपये की बीयर पार कर दी थी। मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही चोरियों से पुलिस के रात्रि गश्त के दावों की धज्जियां उड़ गई हैं। चोरी की इस वारदात से व्यापारियों में खौफ है और उनमें पुलिस के खिलाफ गुस्सा भी है। उन्होंने एसपी से चोरी की खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed