फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There shaming humanity: life taken by the stigma of theft

इंसानियत हुई शर्मसार: चोरी का कलंक देकर ले ली जान

Tue, 09 Aug 2016 11:29 PM IST
गोला गोकर्णनाथ (खीरी)।
गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। Updated Tue, 09 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
There shaming humanity: life taken by the stigma of theft
chori - फोटो : amar ujala
जरा सा भी संजीदा होती पुलिस न जाती शिवभक्त की जान
विज्ञापन

भूतनाथ मेले की आस्था लेकर आए अवनीश की बेरहमी से हुई पिटाई के कारण मौत से जहां इंसानियत शर्मसार हो गई है, वहीं उस पर चोर का कलंक भी लगा है। इतना ही नहीं मृतक अवनीश के साथी प्रसून की जुुबानी जिसने भी इस घटना को सुना, वही सिहर उठा। बकौल प्रसून, दुकानदारों ने अवनीश के पास से पांच सौ रुपये ले लिए, मोबाइल भी छीन लिया और कपड़े उतारकर बेरहमी से पीटा। इस बीच जो आया, उसी ने उसकी लातघूंसों से पिटाई की। इस बीच कुछ दुकानदारों ने उसे पानी डालकर भी पीटा, जिससे अवनीश की मौत हो गई। मौत होने के बाद दुकानदारों ने सामने स्थित शुलभ शौचालय के पास गली में उसे डाल दिया।

लोग देखते रहे तमाशा, बचाने न आया कोई
मृतक अवनीश के साथी प्रसून के अनुसार, तीर्थ वाली गली में जिस समय अवनीश की घड़ी दुकानदार बेरहमी से पिटाई कर रहे थे, उस समय वहां पर तमाम भीड़ लगी थी, लेकिन उसे बचाने के लिए कोई भी आगे नहीं बढ़ा। वह चीखता रहा, लोगों से बचा लेने की मिन्नतें करता रहा....और खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए दलील भी देता रहा, लेकिन उसे बचाने के लिए कोई भी आगे नहीं बढ़ा। नतीजतन भीड़ की पिटाई का शिकार हुए अवनीश की जान ही चली गई।
विज्ञापन


दो वर्दीधारी भी आए...और लौट गए
घायल प्रसून ने बताया कि जिस समय दुकानदार अवनीश को पीट रहे थे, उस समय दो खाकी वर्दीधारी भी आए, लेकिन उसे बचाने के बजाय वह लौट गए।

बदहवास हो गया था प्रसून
घायल प्रसून का कहना है कि दुकानदारों की पिटाई से वह इतना बदहवाश हो गया कि जान बचाकर भागा। कुछ दूर जाकर एक बंद दुकान के पास बैठ गया। वह यह डरा था कि वह लोग आ गए तो उसे फिर मारेंगे। काफी देर बाद हिम्मत जुटाकर उसने थाना पूछा और कोतवाली पहुंच गया, जहां उसे पूरी बात बताई। तब पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल साथी का मेडिकल कराया
मृतक के घायल साथ प्रसून का पुलिस ने सीएचसी में मेडिकल कराया। साथ ही उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

दो घंटे बा्द पहुंची पुलिस, आनन फानन में सील करा दिया शव
कोतवाली से मृतक के साथी के साथ पुलिस जब मौके पर पहुंची तो इस बीच दो घंटे बीत चुके थे। तीर्थ वाली गली के सामने स्थित  सुलभ शौचालय के पास गली में भीड़ लगी थी, जहां अवनीश पड़ा था। पुलिस वाले उसे सीएचसी लाए,  जहां मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद आनन फानन में पुलिस वालों ने शव का  पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तो क्या वह हाथ घड़ी चुराने आया था
दुकानदारों का आरोप था कि वह घड़ी चुराने आया था। इस इलेक्ट्रानिक घड़ी की कीमत मुश्किल से एक सौ रुपये रही होगी। भला वह मात्र एक घड़ी क्यों चुराता? सवाल यह भी है क्या वह इतनी दूर से सिर्फ एक हाथ घड़ी चुराने आया था? जबकि मेले में लग्जरी कारों से आने वाले हजारों रुपये जेब में डाले रहते हैं। महिलाओं के गले में पड़ी चेन भी बेशकीमती होती हैं। चोरी ही करना होता तो वह कहीं और कर सकता था।

नहीं पता था, भूतनाथ मेला से नहीं लौटेगा बेटा
कोतवाली मोहम्मदी के गांव नकेड़ा निवासी आशाराम का कहना है कि उनके 22 वर्षीय पुत्र अवनीश सावन आने से पहले ही कह रहा था कि वह इस बार भूतनाथ मेला पर गोला जरूर जाएगा। कई दिन पहले ही भूतनाथ मेला में आने के लिए अवनीश ने तैयारी कर ली थी, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि वह अब कभी नहीं लौटेगा।

चला गया जिगर का टुकड़ा
मृतक अवनीश की मां आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार बार यही कह रही थीं, इतना मेला था, फिरभी उनके बेटे को किसी ने नहीं बचाया। वह यह भी कहकर फफक पड़ती हैं कि उनका जिगर का टुकड़ा चला गया, अब कभी नहीं मिलेगा।

भाई बहनों का भी बुरा हाल
पांच भाइयों में तीसरे नंबर के अवनीश की मौत की सूचना गांव पहुंची तो हर तरफ शोक छा गया। मिलनसार और हंसमुख होने के कारण गांव में हर कोई अवनशी का पसंद करता था। उसके भाइयो िंलालता प्रसाद, सुशील, रामखिलावन छोटू और दो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तो आराम करने चली गई थी पुलिस
पुलिस के एक अधिकारी की मानें तो रविवार की सुबह से पुलिस की सभी ड्यूटियां लगा दी गईं थीं। सोमवार की रात तक पुलिस मुस्तैद थी। हो सकता है कि सबकुछ ठीकठाक निपट जाने के कारण तड़के पुलिस वाले आराम करने चले गए हों। वैसे घटनास्थल के पास कोई पिकेट नहीं है। हालांकि जब उन्हें बताया गया कि पास ही बैरियर लगाकर पुलिस ड्यूटी लगी थी तो वह इसे टाल गए और कहा कि पूरे मामले की जांच कराएंगे और दोषी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


मुख्य आरोपी सहित दो हिरासत में
कोतवाल अशोक कुमार पांडे ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी पुष्पेन्द्र समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछतांछ की जा रही है। मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली तो कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed