{"_id":"57503c9c4f1c1b7d2810b837","slug":"theft-of-three-hundred-four-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गांवों से तीन लाख की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार गांवों से तीन लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक भी मामले की पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपार्ट
लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में दहशत
क्षेत्र के अलग-अलग चार गांवों में चोरों ने धावा बोलकर 31 हजार रुपये की नकदी के साथ करीब तीन लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। लगातार हो रही चोरी और लूट की घटना से क्षेत्र में दहशत हैं।
क्षेत्र के गांव घनश्यामपुरवा निवासी विनीत वर्मा ने बताया कि बुधवार रात सभी लोग आंगन में सो रहे थे। रात करीब एक बजे घर के पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखी नकदी, एक जोड़ी कुंडल, पायल, मटर माला चोरी कर लिया। उसके बाद टापर पुरवा निवासी बीडीसी सदस्य सायरा पत्नी साबिर अली के घर में घुसकर बक्से में रखे 15 हजार रुपये नकद, एक जोड़ी पायल, सोने की अंगूठी पर हाथ साफ किया। इसके अलावा धरमपुरवा निवासी मालिक राम के घर में घुसे चोरों ने तीन हजार की नकदी, बर्तन समेत करीब तीस हजार का सामान चोरी कर लिया। उसके बाद चोरों ने गांव मोहबतिया बेहड़ निवासी गोपाल के घर में घुसकर सोने की अंगूठी, मटर माला, जेवरी समेत करीब चालीस हजार का सामान चोरी कर लिया। एसओ मनोज सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।