फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Theft of millions from home

घर से लाखों की चोरी

Tue, 19 May 2015 06:53 PM IST
तिकुनियां
तिकुनियां Updated Tue, 19 May 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
आदर्श ग्राम पंचायत रायपुर के मजरा गांव सिसवारी निवासी गुड्डू के घर से सोमवार रात चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

सिसवारी निवासी गुड्डू ने बताया कि बीती रात उनका परिवार घर के आंगन में सो रहा था। चोर किसी तरह घर में दाखिल हो गए और चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सुबह जागने पर जब देखा कि कमरों के दरवाजे खुले हैं तो वे सन्न रह गए। अंदर जाकर देखा तो एक कमरे में रखी आलमारी का सामान बिखरा हुआ था। आलमारी में रखे जेवर, चांदी की पायल, करधनी, झुमरी, चांदी की चेन, जेवरी, सोने की चेन, झुमकी, दो अंगूठी, एक मंगल सूत्र, चार कंगन समेत लाखों की संपत्ति गायब मिली। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। कोतवाली उपनिरीक्षक श्याम कुमार ने घटना को संदिग्ध बताते हुए कहा है कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है। चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत पैदा हो गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed