फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Theft of millions from four stores

चार दुकानों से लाखों की चोरी

Thu, 08 Dec 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 08 Dec 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Theft of millions from four stores
चोरी - फोटो : अमर उजाला
फरधान थाने से चंद कदम दूरी पर हुई वारदात
विज्ञापन

राजापुर में मकान का ताला तोड़कर उड़ाया हजारों का सामान 

 चोर एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार की रात चोरों ने जहां सदर कोतवाली के गांव राजापुर में एक घर का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया, वहीं थाना फरधान से चंद कदम दूर स्थित चार दुकानों का ताला तोड़ दिया और एक लाख की नकदी समेत करीब चार लाख के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। 
शहर से सटे गांव राजापुर निवासी सतीश चंद्र ने बताया कि वह परिवार के साथ शनिवार को लखनऊ गए थे। घर पर ताला पड़ा हुआ था। मेन गेट का ताला तोड़कर चोर घर के अंदर घुस गए और कमरे का ताला खोलकर सामान खंगाल लिया। घटना की जानकारी वापस आने पर हुई। उन्होंने बताया कि चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। 
विज्ञापन

फरधान। कस्बा निवासी पुनीत तिवारी की परचून, रामजी रस्तोगी, गोपाल सोनी, छैल बिहारी वर्मा की सोने-चांदी की दुकानें पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर हैं। दुकानों से करीब 100 मीटर की दूरी पर थाना है। चोरों ने बुधवार की रात चारों दुकानों के शटर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। चोर पुनीत तिवारी की दुकान से 20 हजार रुपये और करीब 30 हजार का सामान, रामजी रस्तोगी की दुकान से 60 हजार रुपये और चांदी, गोपाल रस्तोगी की दुकान से छह हजार की नकदी, चार जोड़ी सोने की झुमकी, 12 जोड़ी पायल, आठ चांदी के सिक्के और छैलबिहारी वर्मा की दुकान से 21 हजार रुपये की नकदी, दुकान में रखी डेढ़ किलोग्राम गिरवीं गांठ, चार जोड़ी अंगूठी, गले का हार और 21 चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। चोरों ने एक अन्य दुकान का भी ताला तोड़ा, लेकिन दुकान खाली होने के कारण उसमें कोई सामान नहीं मिला। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब व्यापारी सुबह दुकान पर पहुंचे। एक ही रात में थाने के सामने हुई वारदात से व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। एसओ बृजलाल यादव ने बताया कि व्यापारियों ने चोरी होने की सूचना दी थी। हल्का दरोगा ने  मौके का निरीक्षण भी किया था, लेकिन पीड़ित व्यापारियों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed