फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The young man stabbed to death in retaliation Godkr

प्रतिशोध में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

Fri, 19 Feb 2016 11:27 PM IST
धौरहरा/ईसानगर (लखीमपुर खीरी)।
धौरहरा/ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। Updated Fri, 19 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
The young man stabbed to death in retaliation Godkr
कोतवाली क्षेत्र के गांव सरसवां में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के समय मृतक के दो दोस्त भी उसके साथ थे, जो उसे बचाने के बजाय भाग निकले। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। मृतक पर एक युवती को भगाने का आरोप था, जिसके बदले उसकी हत्या की गई। मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

पसियनपुरवा गांव निवासी 27 वर्षीय गंगाराम की सरसवां चौराहे पर कपड़े की दुकान है। शुक्रवार को करीब चार बजे वह बाल कटवाकर अपने दो दोस्तों के साथ गांव से कुछ दूर बाग में बैठा था, जहां पर गांव के ही करीब पांच लोगों ने गंगाराम पर चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त मौके से फरार हो गए। घटना के बाद हमलावर आराम से फरार हो गए। वारदात की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। कोतवाल रंजीत सिंह यादव ने बताया है कि प्रेम प्रसंग के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


शादी के दिन युवती को लेकर भागा था गंगाराम
25 अप्रैल 2015 को यहां के एक व्यक्ति की पुत्री की बारात लोहरीपुर गांव से आई थी, लेकिन उसी दिन गंगाराम उसकी पुत्री को एक दोस्त की मदद से बाइक से जबरन भगा ले गया था, जिसके दो दिन बाद उसे लखीमपुर में छोड़ा था। इस मामले में लड़की के पिता ने आरोपी गंगाराम समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण और रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उसने कोर्ट का सहारा लेकर 156 (3) में मुकदमा दर्ज कराने का आदेश कराया था। इसके बाद भी पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसी बात को लेकर लड़की का पिता रंजिश मानने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इज्जत बचाने की खातिर छोटी बहन से कराई शादी
गंगाराम के खिलाफ गुस्से का कारण यह भी था कि बारात घर के दरवाजे पर पहुंच चुकी थी। ऐसे में इज्जत बचाने की खातिर लड़की के पिता ने गंगाराम के साथ भागी युवती की छोटी बहन की शादी कराई थी।

पुलिस कार्रवाई करती तो नहीं होती वारदात
इस हत्याकांड के पीछे आरोपी गंगाराम के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किया जाना प्रमुख वजह बनकर सामने आई है। अपनी बेइज्जती से क्षुब्ध लड़की के पिता ने एसपी और डीएम से भी गुहार लगाते हुए आरोपी गंगाराम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन ऊंची पहुंच और रसूख के चलते गंगाराम कानूनी कार्रवाई से बचता रहा। जब लड़की के पिता को लगा कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी, तो उसने गंगाराम की हत्या का तानाबाना बुन डाला और शुक्रवार को मौका पाकर वारदात को अंजाम दे डाला।


प्रथम दृष्टया जांच में हत्या की घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। युवती के परिवार वालों ने गंगाराम की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। मृतक के पिता की तहरीर पर मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
-मनोज यादव, सीओ धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed