फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The young man got on track The mutilated body

ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव

Sun, 07 Jun 2015 07:38 PM IST
फरधान
फरधान Updated Sun, 07 Jun 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
The young man got on track The mutilated body
थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत विक्षत-शव मिला है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। ट्रैक की दोनों पटरियों में गमछा और बैग की बेल्ट बंधे मिले हैं, जिससे युवक को बांधकर डाले जाने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस को कपड़ों की तलाशी में शिनाख्त संबंधी कोई सुबूत नहीं मिले हैं। शव के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

फरधान औैर देवकली स्टेशन के बीच हलुआपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार की सुबह ग्रामीणों ने क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना रेलवे ट्रैक मैन राहुल गुप्ता को दी गई। ट्रैक मैन ने मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी, लेकिन किसी ने मौका मुआयना नहीं किया। बल्कि मामला आउटर के बाहर होने के चलते फरधान थाना पुलिस को मेमो भेजा गया। इसके बाद एसआई रामबक्स सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर शव के अवशेेष इधर-उधर बिखरे पड़े थे, जिससे रात में घटना की आशंका है। शव से निकलकर कपड़े भी बिखर गए थे, जिससे शव पर र्कई ट्रेन गुजरने की आशंका हालात बयां कर रहे हैं। मृतक की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही हैै, उसके पास से शिनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। हालांकि पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास भी किया। मृतक ने काले रंग की पैंट और शर्ट पहन रखी थी। कुछ दूरी पर तंबाकू वाली चुनौटी पड़ी मिली है।
विज्ञापन

एसओ फरधान शिवानंद यादव ने बताया कि शव काफी क्षत-विक्षत मिला है, जिससे उसका चेहरा डैमेज हो चुका है। उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
दोनों पटरियों में बांधे जाने के मिले निशान
युवक की मौत हादसे में हुई या फिर हत्या की गई? यह जांच का विषय बना हुआ है, क्योंकि रेलवे ट्रैक की दोनों पटरियों में गमछा और बैग की बेल्ट बंधी मिली है। इसकी पुष्टि एसओ फरधान ने की है। वहीं पर शव के कुछ अवशेष भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed