फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The young man died two wives quarrel

दो पत्नियों की कलह में युवक ने जान दी

Tue, 10 May 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-भूपतिपुर।
अमर उजाला ब्यूरो-भूपतिपुर। Updated Tue, 10 May 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
बिना पुलिस को सूचित किए शव का किया दाह-संस्कार
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव सुनौरा मिर्जापुर में सोमवार की देरशाम दो पत्नियों की कलह से तंग आकर युवक ने घर के कमरे मे रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के काफी देर बाद घर वालों को इसकी जानकारी हुई। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

सुनौरा मिर्जापुर निवासी 30 वर्षीय प्रमोद कुमार की दो पत्नियां थीं। पहली शादी करीब 10 साल पहले हुई थी, जिससे कोई  संतान नहीं हुई थी। इस पर प्रमोद कुमार ने संतान प्राप्ति के लिए गांव की एक विवाहिता से कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों पत्नियां एक ही घर मे रहती थीं। घटना के एक दिन पूर्व प्रमोद का पहली  पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद प्रमोद ने सोमवार की शाम घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घर वालों को जब जानकारी हुई, तो प्रमोद को आनन फानन में फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें उखड़ चुकी थी। यह बात पलक झपकते ही पूरे गांव में आग की  तरह फैल गई। ग्राम प्रधान मुन्ना लाल ने  पंचनामा लिखवाया। इसके बाद पुलिस को बिना सूचना दिए शव को अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed