फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The young man committed suicide by hanging himself from a tree

युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की 

Fri, 23 Dec 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जंगबहादुरगंज।
अमर उजाला ब्यूरो जंगबहादुरगंज। Updated Fri, 23 Dec 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself from a tree
आत्महत्या - फोटो : Bureau
ऐसी क्या नाराजगी थी जो दे दी जान
विज्ञापन

पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अजबापुर निवासी धर्मजीत उर्फ कल्लू को ऐसी क्या नाराजगी थी, जो उसने 19 साल की उम्र में ही जान देने की ठान ली और गले में गमछे का फंदा डालकर गांव के बाहर पेड़ से लटकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोग आत्महत्या की वजह की जानकारी होने से साफ इंकार कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

गांव अजबापुर निवासी हरीराम का पुत्र धर्मजीत उर्फ कल्लू गुरुवार की रात घर वालों को कुछ भी बताए बिना घर से चला गया, लेकिन फिर वह घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने बताया कि देर रात जब कल्लू घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों को चिंता हुई और उसकी तलाश की, लेकिन कोई अता-पता नहीं लगा। सुबह गांव के लोग जब शौच करने खेते की ओर गए तो उसका एक खेत में लगे पेड़ से शव लटकता देखा तो इसकी जानकारी उसके घर वालों को दी। सूचना पर रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो उसके गले में गमछे का एक सिरा कसा था और दूसरे सिरे से शव पेड़ से लटक रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई आदित्य कुमार उपाध्याय का कहना है कि धर्मजीत का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed