फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The young man attempted self-immolation in Collectorate

कलक्ट्रेट में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

Thu, 17 Nov 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 17 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
The young man attempted self-immolation in Collectorate
जान देने का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
छह महीने से पत्नी के चले जाने पर नहीं हो रही थी कार्रवाई
विज्ञापन

एडीएम आफिस के बाहर मची अफरातफरी 

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिदनिया निवासी एक युवक ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में एडीएम आफिस के बाहर केरोसिन डालकर जान देने का प्रयास किया, जिससे अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अपर उप जिलाधिकारी इंद्रकांत द्विवेदी ने पूछताछ की, तो युवक ने बताया कि छह माह पूर्व उसकी पत्नी को गांव का ही एक युवक भगा ले गया था। इसके बाद से पुलिस के पास कई चक्कर लगाए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा पुलिस उसे ही परेशान कर रही थी। इससे आजिज आकर उसने यह कदम उठाया।
महेवागंज चौकी क्षेत्र के गांव मिदनिया निवासी सूरज कुमार की शादी गोरखपुर के थाना सेहजनवा के गांव डुमरी निवासी रुक्मणी उर्फ प्रिया से 11 नवंबर 2011 को हुई थी। सूरज कुमार ने बताया कि 15 मई 2016 को उसकी पत्नी रुक्मणी को गांव का ही आशीष मिश्रा उर्फ शीबू बहला फुसलाकर भगा ले गया था, तब से वह उसी के पास है। सूरज ने आरोप लगाया कि इस दौरान चौकी और कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि विपक्ष के कहने पर पुलिस उसे और परिवार वालों को परेशान करती है। इससे परेशान होकर बृहस्पतिवार को सूरज कुमार ने कलक्ट्रेट परिसर पहुंचकर पहले केरोसिन तेल उड़ेला, फिर आत्मदाह का प्रयास किया। पीड़ित सूरज शहर के मोहल्ला रामनगर में नाई का काम करता है। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर आरोपी मिदनिया निवासी आशीष मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

 शहर कोतवाल दीपक मिश्रा ने बताया कि केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश करने वाले सूरज के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई है। वहीं उसकी पत्नी और आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed