फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The woman accused face charges of soot Potne

महिला ने लगाया मुंह पर  कालिख पोतने का आरोप

Sat, 25 Jun 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां। Updated Sat, 25 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
The woman accused face charges of soot Potne
women - फोटो : amar ujala
पुलिस से कार्रवाई की मांग, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
विज्ञापन

पुलिस बोली, नहीं पोती गई कालिख, रंजिश से जुड़ा है मामला

श्रीनगर गांव निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर मुंह और शरीर पर कालिख पोतने, गालियां देने के साथ ही घर उजाड़ देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि कालिख पोतने के आरोप गलत हैं। मामला पुरानी रंजिश और तंत्र मंत्र से जुड़ा है, जिसको लेकर विवाद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
श्रीनगर निवासी मिठाई लाल की पत्नी राधिका ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह गांव के ही भागीरथ के घर के बाहर लगे नीम के वृक्ष पर पूजा अर्चना करती है। साथ ही आसपास की महिलाएं भी आकर पूजा में शामिल होती हैं। आरोप है कि सुबह 11.30 बजे के आसपास गांव के ही सात-आठ लोग आ गए और बेवजह हंगामा करने लगे। आरोप है उसके मुंह और शरीर पर कालिख पोत दी और नीम के पेड़ की परिक्रमा कराकर गालियां दीं। इसके बाद आरोपियों ने उसके घर के छप्पर को उजाड़कर नदी में बहाने और परिवार सहित गांव से निकालने की धमकी भी दी। पुलिस ने अभी तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। एसआई नितीश भारद्वाज का कहना है कि कालिख पोतने का आरोप गलत है। पुरानी रंजिश और तंत्र मंत्र को लेकर विवाद जरूर हुआ है। आरोपी घर से फरार हैं जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन


गांव के कई लोग बोले पोती गई कालिख
श्रीनगर गांव लोगों का दावा है कि पीड़ित महिला पूजा पाठ करती है और इसी को लेकर आरोपी नाराज थे। शराब आदि पीकर आए आरोपियों ने महिला के मुंह में कालिख पोत दी और उससे पेड़ की परिक्रमा कराई। इसके बाद आरोपी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला आयोग को भी की शिकायत
पीड़िता ने महिला आयोग को भी पत्र भेजा है। जिसमें पूरे मामले की जानकारी दी गई है। महिला ने आयोग से कार्रवाई की मांग करते हुए जानमाल बचाने की गुहार लगाई है।


पुरानी रंजिश और तंत्र मंत्र को लेकर विवाद हुआ है लेकिन कालिख पोतने का आरोप पूरी तरह से गलत है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। - केएन सिंह, प्रभारी एसओ, पलियाकलां 

मामला संज्ञान में नहीं है ऐसा हुआ है तो कार्रवाई अवश्य की जाएगी। वह मामला का पता लगा रहे हैं। - एलडी भारती सीओ, सीओ पलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed