फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The two students arrived home safely from school missing

स्कूल से लापता हुए दोनों छात्र सकुशल घर पहुंचे

Fri, 12 Feb 2016 07:26 PM IST
सिकंद्राबाद।
सिकंद्राबाद। Updated Fri, 12 Feb 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
The two students arrived home safely from school missing
कस्बे के ब्राइट स्टूूडेंट एकेडमी से लापता हुए कक्षा चार के दोनों छात्र दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह सकुशल वापस घर पहुंच गए, जिससे परिवार वालों के चेहरों पर रौनक लौट आई। वहीं दो छात्रों की गुमशुदगी दर्ज करने के बाद खोजबीन में जुटी पुलिस ने भी राहत की सांस ली। लोगों की पूछताछ से सहमे दोनों छात्रों ने बताया है कि वे पास के गांव रायपुर ताजपुर में मेला देखने चले गए थे।
विज्ञापन

नजीमाबाद निवासी किसान राजवीर सिंह का पुत्र 10 वर्षीय अमोल और मूड़ा पासी गांव निवासी राजीव वर्मा का पुत्र 11 वर्षीय अनुज ब्राइट स्टूडेंट एकेडमी में बृहस्पतिवार को पढ़ने गए थे। लंच टाइम के बाद दोनों बच्चे स्कूल से गायब हो गए थे, जबकि उनके बैग कक्षा में ही रखे मिले। दोनों छात्रों के बारे में शिक्षक ने अन्य छात्रों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं छुट्टी के बाद दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की और स्कूल प्रबंधन से वार्ता की। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की मदद से लोगों ने खेतों में खोजबीन की। परिवार वालों की सूचना पर नीमगांव पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए रात में ही सीओ गोला एसी श्रीवास्तव के निर्देशन में एसओ नीमगांव बृजेंद्र सिंह और सिकंद्राबाद चौकी इंचार्ज रामविलास यादव ने अलग-अलग टीमों के साथ गोला, मोहम्मदी, लखीमपुर और शाहजहांपुर में भी खोजबीन की। इस दौरान दोनों बच्चों के परिवार वाले भी मौजूद रहे। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह दोनों बच्चे गांव मूड़ा पासी निवासी राजीव वर्मा के घर पहुंचे, जो लापता हुए अनुज के पिता हैैं। दोनों बच्चों को सकुशल देख परिवार वालों के चेहरों पर रौनक लौट आई। इसके बाद राजीव वर्मा ने अमोल के घर वालों को जानकारी दी। दोनों बच्चों के परिवार वालों ने नीमगांव पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बच्चों के सकुशल घर लौटने की जानकारी दी। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि दोनों मेला देखने रायपुर ताजपुर गांव चले गए थे, जहां रात भर रहे। हालांकि रात को कहां ठहरे, इसका जवाब सहमे बच्चों ने अभी नहीं दिया है। नीमगांव एसओ बृजेंद्र सिंह ने दोनों बच्चों के घर गए और परिवार वालों से मिले।
विज्ञापन


शिक्षक की डांट से डरकर भागे थे दोनों बच्चे
सूत्र बताते हैैं कि बृहस्पतिवार को स्कूल में एक बच्चे की शिकायत पर शिक्षक ने दोनों बच्चों से पूछताछ करते हुए डांट लगाई थी, जिसके बाद दोनों बच्चे स्कूल से रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों छात्र सकुशल घर लौट आए हैं, उनसे अभी पूछताछ की जा रही है। स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है, जिसके लिए उन्हें हिदायत दी गई है।
-बृजेंद्र सिंह, एसओ नीमगांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed