फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The two sides fought over control of the way

रास्ते पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिडे़

Mon, 13 Apr 2015 06:44 PM IST
बिजुआ।
बिजुआ। Updated Mon, 13 Apr 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
The two sides fought over control of the way
भीरा थाना क्षेत्र के पोथेपुरवा गांव में रास्ते के किनारे बनाए जा रहे निर्माण को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इस घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना रविवार की है। पोथेपुरवा निवासी प्रमोद सिंह और सियाराम के घर आमने-सामने बने हुए हैं। दोनों घरों के बीच से एक रास्ता निकला है। प्रमोद सिंह रास्ते के दूसरी तरफ एक जमीन के टुकड़े पर दीवार बना रहा था, सियाराम का विरोध था कि प्रमोद सिंह की दीवार रास्ते पर बन रही है। इससे सियाराम सड़क के दूसरी तरफ पिलर बनवाने लगा। इधर गांव वालों ने रास्ता बंद होता देखकर दोनो पक्षों से अपना विरोध दर्ज कराया, लेकिन बात न बनती देखकर लोगों ने पुलिस से शिकायत कर दी। मौकेे  पर पहुंचे एसआई अनिल सिंह ने दोनो पक्षों को काम बंद करवाने के साथ ही थाने पर बुलाया। पुलिस के जाते ही दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। आरोप है कि इस बीच प्रमोद सिंह के पक्ष से किसी ने सियाराम पर भाला से वार कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची सियाराम की पत्नी को भाला लग गया। झगड़े में दोनाें पक्षों के तीन लोगों को चोटें आईं हैं। घायल हालत में थाने पहुंचे दोनाें पक्षों की ओर से पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मेडिकल के लिए बिजुआ अस्पताल भेजा। यहां पर शिवरानी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार को शिवरानी को जिला अस्पताल से लखनऊ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed