फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The two sides dispute the electoral roll, firing

मतदाता सूची को लेकर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग

Wed, 26 Aug 2015 12:16 AM IST
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)।
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। Updated Wed, 26 Aug 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
The two sides dispute the electoral roll, firing
 पसगवां ब्लाक की ग्राम पंचायत सिसौरा नासिर की मतदाता सूची में दावे और आपत्तियों की जांच के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गई, बाद में एसडीएम, सीओ आवास के सामने एक पक्ष की ओर से चार राउंड फायर किए गए जिससे तहसील परिसर और मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर भगदड़ मच गई, रायफल की गोली बिजली के खंभे में घुस गई, जिससे वहां रह रहे लोग बाल-बाल बच गए। गोली चलने की आवाज सुनकर कोतवाली के चार सिपाहियों ने दौड़ाकर आरोपी को मय रायफल पकड़ लिया, अभी दोनों  पक्षों की ओर से  कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने दो और लोगों को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पसगवां ब्लाक के सिसौरा नासिर ग्राम पंचायत की मतदाता सूचियों की जांच तहसील परिसर के आरके  आफिस में हो रही थी। वहां जांच अधिकारी जेई आरईएस हंस यादव, बीएलओ मोहम्मद उस्मान खां, संजय और वाहिदा खातून मौजूद थे।
विज्ञापन

इसी दौरान दूसरे पक्ष ग्राम कटिघरा के कुछ लोग वहां घुस आए और बीएलओ से धक्का-मुक्की करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अधिकारी ने मोहम्मदी तहसील परिसर में पुलिस फोर्स को बुला लिया। इसके बाद यह लोग जब तहसील से बाहर आए  तो मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर एसडीएम एवं सीओ आवास के निकट कटिघरा गांव के कैसर ने रायफल से चार राउंड गोलियां चलाई जिससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। तहसील गेट में कर्मचारियों ने ताला डाल लिया और बीएलओ मोहम्मद उस्मान खां को अंदर कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलियों की आवाज सुनकर तहसील परिसर में मौजूद चार सिपाहियों विजय पांडेय, सुजीत चौहान, अजयदीप सिंह और सुशील कुमार ने दिलेरी का परिचय देकर गुरुद्वारे के पीछे करीब दो तीन सौ मीटर की दूरी पर कैसर को मय रायफल पकड़ दिया। पुलिस ने दूसरे पक्ष से इब्बन और बब्बन को भी गिरफ्त में ले लिया। बब्बन सिसौरा नासिर के प्रधान और इब्बन उनके भाई बताए जाते हैं। पुलिस ने मौके से दस खोखे भी बरामद किए है।
सीओ हरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि एक पक्ष से इकबाल और आरिफ का मेडिकल कराया जा रहा है। बीएलओ मोहम्मद उस्मान खां के आने पर मेडिकल कराया जाएगा।
अब तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। मामला गांव के वार्ड संख्या 105 का बताया जा रहा है। रायफल कटिघरा के मुबस्सिर  की बताई जा रही है। घटना मंगलवार शाम चार बजे करीब हुई।

इसके अलावा एक अन्य घटना में एसएसआई राम सिंह पवार और सिपाही विजय पांडे ने पुवायां बस अड्डे पर शाहिद उर्फ राजा निवासी मोहम्मदी सरायं को सट्टा लिखते गिरफ्तार किया, उसके पास से 350 रुपये और पर्चियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed