फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The two houses of Palia robbery

पलिया के दो घरों में डाका

Sat, 12 Dec 2015 06:59 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Sat, 12 Dec 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
The two houses of Palia robbery
शहर के मोहल्ला टेहरा शहरी और कुछ दूर स्थित छोटी पलिया गांव में आधा दर्जन सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने दो घरों में डाका डाला। दोनों ही जगहों पर असलहों के बल पर बदमाशों ने घरवालों को बांधने के बाद लाखों रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन

मोहल्ला टेहरा शहरी में शुक्रवार की रात करीब एक बजे  नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने अशोक कुमार के घर पर धावा बोला। एक बदमाश पहले दीवार के सहारे घर के अंदर दाखिल हुआ, फिर उसने दरवाजा खोलकर अन्य बदमाशों को अंदर बुला लिया। आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने बाहर सो रहे अशोक के पुत्र अखिलेश को जगाया तथा उससे लड़की भगाकर लाने की बात कहते हुए घर में असलहा रखा होने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद हड़बड़ाए अखिलेश के साथ ही घर के सभी सदस्यों को बदमाशों ने कपड़ों से बांधकर घर के एक कमरे में बंद कर दिया और करीब आधे घंटे तक लूटपाट की। गृहस्वामी के मुताबिक बदमाशों ने सोने की एक जोड़ी झुमकी, एक अंगूठी, मंगलसूत्र, दो जोड़ी पायल, बिछिया, एक जोड़ी झाले, दो मोबाइल, इंवर्टर और बैट्रा समेत लाखों का माल लूट लिया। घरवालों के कहने पर मोबाइल में लगे सिमों को बदमाशों ने वापस कर दिया। अशोक कुमार की बुजुर्ग मां को डकैतों ने खोल दिया, जबकि अन्य सभी को कमरे में बंद रखा। काफी देर तक बेहोश रही बुजुर्ग महिला ने  होश आने पर घरवालों को कमरे से बंधनमुुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में बदमाशों ने छोटी पलिया गांव निवासी इंसान अली के घर पर में भी लूूटपाट की। इंसान के घर में बदमाश पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे। सो रहे इंसान अली को बदमाशों ने जगाया और फिर घर के सभी सदस्यों को बांधकर एक कमरे में डाल दिया। इसके बाद घर में रखी दो जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी पायल, एक सोने का हार, एक सोने का छोटा हार, एक सोने की पैंडल, मांग टीका, दो अंगूठी, चार सोने के कंगन, चांदी की बिछिया के साथ ही 36 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इंसान के घर करीब दस माह पूर्व उनके बेटे की शादी हुई  थी। उसके दहेज में आए सारे जेवरों के साथ उनकी पुत्री के रखे जेवर भी बदमाशों  ने लूट लिए। ताबड़तोड़ दो डकैतियों की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों मामलों में पुलिस को जानकारी दी गई है।
बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी
पलियाकलां।
मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी  ओपी मिश्रा  मार्केटिंग का काम करते हैं। वह इसी काम के सिलसिले में कहीं बाहर गए थे और उनका घर बंद था।  शुक्रवार की रात चोर उनके बंद पड़े घर के ताले तोड़कर भीतर घुस गए। उन्होंने यहां अलमारी का लॉक तोड़ दिया और भीतर रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी और एक गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए।  चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है।

पुलिस चुनाव में व्यस्त, बदमाशों की मौज
मतगणना में तमाम पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी हुई है, जिससे चौकियां खाली हैं। शहर और गांवों में गश्त भी नहीं हो रही। इससे पुलिस की व्यस्तता का फायदा चोर और बदमाश उठा रहे हैं। एसओ केपी सिंह ने कहा कि स्टाफ कम है और इसी का फायदा बदमाश उठा रहे हैं। जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed