{"_id":"c04b06c4290086c779b1b20ff256d715","slug":"the-truck-driver-was-gonna-beat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक को पीट-पीटकर अधमरा किया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक को पीट-पीटकर अधमरा किया
भूपतिपुर
Updated Thu, 08 Jan 2015 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव लाल्हनपुर में ट्रक आगे बढ़ाने को लेकर चालक और ग्रामीणों के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसके बाद गांव वालों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से जख्मी ट्रक चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिकंद्राबाद निवासी दीनदयाल कुंभी चीनी मिल के बरुई क्रय केंद्र से ट्रक से गन्ना ढुलाई का काम करता है। बताते हैं बुधवार की रात उसने लाल्हनपुर चौराहे पर कुछ श्रमिकों को बिठाने के लिए ट्रक रोका, इस बीच गांव के ही पप्पू ने उससे ट्रक आगे बढ़ाने को कहा लेकिन जब ट्रक आगे नहीं बढ़ा तो दोनों में विवाद शुरू हो रहा। इस बीच पप्पू के तमाम साथी मौके पर आ गए और उन्होंने ट्रक चालक दीनदयाल की बुरी तरह पिटाई कर दी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस दौरान सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं एसओ परशुराम ओझा का कहना है कि मारपीट के दौरान दोनों पक्ष नशे में थे। गांव में भी शराब बनती है, जहां ट्रक चालक शराब पीने जाते हैं। गांव में इससे लोगों को परेशानी होती है।