फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The third day of the spoils Revealing , two arrested

लूट का तीसरे दिन खुलासा, दो दबोचे

Sun, 19 Apr 2015 07:02 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 19 Apr 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
The third day of the spoils Revealing , two arrested
सदर कोतवाली क्षेत्र में पीके इंटर कॉलेज के पास बृहस्पतिवार को दो महिलाओं समेत तीन लोगों से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से लूटी गई दो जोड़ी पायल, पांच हजार की नकदी बरामद हुई है। घटना में एक व्यक्ति को घायल करने में प्रयोग किया गया चाकू भी पुलिस ने बरामद करने का दावा किया है। इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी पुलिस ने तेज कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार की सुबह बदमाशों ने संकटा देवी पुलिस चौकी क्षेत्र में पीके इंटर कॉलेज के पास दिल्ली से घर लौट रहे गौरिया निवासी सुघर सिंह से बदमाशों ने पांच हजार की नकदी लूट ली थी और विरोध करने पर चाकू से घायल कर दिया था। इसी दौरान बदमाशाें ने मार्निंग वाक पर निकली गोटैयाबाग निवासी शब्बू की पत्नी का कुंडल छीन लिया था। जबकि एक अन्य महिला लाजवंती की पायल और कुंडल छीन लिए थे। कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव के निर्देशन में संकटा देवी चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह ने हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी, जबकि मामले में वादी शब्बू ने भी कुछ अहम सुराग दिए थे। लिहाजा दो दिन बाद ही मामले का खुलासा करने में पुलिस कामयाब रही। कोतवाल ने बताया कि चौकी इंचार्ज सुनील सिंह ने रविवार की दोपहर रेलवे मालगोदाम के पास से गोटैयाबाग निवासी जीतू और रोहित को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटा गया सामान और नकदी बरामद हुई है। जबकि गोटैयाबाग निवासी कल्लू की तलाश जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed