फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The third day could not arrest the murderers of Rafiq

तीसरे दिन भी नहीं हो पाई रफीक के हत्यारों की गिरफ्तारी

Fri, 30 Oct 2015 10:59 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 30 Oct 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
The third day could not arrest the murderers of Rafiq
थाना क्षेत्र धौरहरा के ग्राम महाराज नगर में बुधवार की रात हुई रफीक की हत्या के मामले में परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया था लेकिन हत्या के तीसरे दिन भी पुलिस अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

थाना धौरहरा के ग्राम महाराज नगर में बुधवार की रात रफीक अपने 6 वर्षीय पुत्र इकराम के साथ घर में लेटा था। उसकी पत्नी शमसुलनिशा गांव की अन्य महिलाओं के साथ शौच को गई थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोग मौका पाकर रफीक के घर में घुस गए और गला रेत कर उसकी हत्या करदी। रफीक के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि गांव का ही कलीम लगभग तीन माह पूर्व रफीक की पहली पत्नी को भगा ले गया था इसका मुकदमा चल रहा था। कलीम  और उसके परिवार के लोग मामले में सुलह के लिए रफीक पर दबाव बना रहा थे। कोतवाल धौरहरा रंजीत यादव ने बताया कि हत्या के पीछे मामले में सुलह समझौता का दबाव ही सामने आ रहा है हालांकि पुलिस जांच कर रही है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए गांव में कई बार दबिश दी गई लेकिन सभी आरोपी परिवार सहित गांव छोड़कर भाग गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है शीघ्र ही गिरफ्तारी हो जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed