{"_id":"579648324f1c1b8a0221e257","slug":"the-teenager-accused-of-rape-by-cattle-grazing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी चराने गई किशोरी से गैंगरेप का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवेशी चराने गई किशोरी से गैंगरेप का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/मझगईं (लखीमपुर खीरी)।
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
rape shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो समुदायों का मामला होने से लगी रही चौकी पर भीड़
मवेशी चराने गई चौकी क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि गांव के बाहर टंकी पर तैनात एक लड़के ने अपने साथी के साथ किशोरी से गैंगरेप किया और घटना किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी दी। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण देर शाम तक गहमागहमी बनी रही और तमाम लोगों की भीड़ लड़की के परिवार वालों के साथ पुलिस चौकी पर लगी रही।
मझगईं चौकी क्षेत्र का एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी पुत्री को लेकर तमाम लोगों के साथ पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री सोमवार की शाम करीब 4.30 बजे गांव के बाहर बनी टंकी के पास मवेशी चराने गई थी। जहां पर पहले से टंकी पर काम करने वाला एक युवक और उसका साथी बैठा था। दोनों ने उसकी पुत्री को बहाने से बुला लिया और उसके साथ बलात्कार किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पुत्री को घटना किसी से बताने पर जान से मार देने की धमकी दी। मामला दो समुदाय के बीच होने के कारण पुलिस चौकी पर काफी गहमा गहमी रही और तमाम ग्रामीणों की भीड़ चौकी पर जमा रही। एसओ पलियाकलां बृजराज यादव ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। जिस पर वह गांव पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में मामला सही मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।