फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The student test Kidnapped , report

परीक्षा देने आई छात्रा अगवा, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 24 Mar 2015 07:31 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Tue, 24 Mar 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को गोला तहसील क्षेत्र के एक गांव से यहां राजकीय महाविद्यालय में बीए की परीक्षा देने आई छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा के पिता ने अज्ञात के खिलाफ उसे अगवा  करने की तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गोला तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा बीए की परीक्षा देने के लिए सोमवार को घर से यहां राजकीय महाविद्यालय आई थी। यहां से वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। वह घर नहीं पहुंची तो घरवाले फिक्रमंद हुए और यहां पहुंचे। बताया गया है कि छात्रा ने परीक्षा भी नहीं दी। छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें छात्रा को अगवा करने की बात कही गई। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है और तफ्तीश भी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी केपी सिंह के मुताबिक छात्रा भाई के साथ यहां आई थी और उसने यहां से भाई को वापस भेज दिया। जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं है उन्होंने बताया कि घरवालों से मोबाइल नंबर मांगा गया है लेकिन वह अभी तक मुहैया नहीं करा पाए हैं। उन्होंने बताया कि तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed