{"_id":"668b6abf286944e0f8c97b6c21777425","slug":"the-stilts-truck-tractor-trolley-a-dozen-wounded-pilgrims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ा ट्रक दर्जन भर श्रद्धालु जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ा ट्रक दर्जन भर श्रद्धालु जख्मी
मैलानी।
Updated Thu, 28 May 2015 05:04 PM IST
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर पलिया स्थित शारदा नदी पर स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से
विज्ञापन
भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर
पलट गया और ट्रॉली में कई श्रद्धालु जख्मी हो गए।
शाहजहांपुर जनपद के खुटार थाना क्षेत्र के कुंइया गांव से श्रद्धालु एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर पलिया स्थित शारदा नदी पर स्नान करने जा रहे थे। इसी बीच भीरा रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के आगे फॉरेस्ट रोड के पास पीछे से तीव्र गति से आ रहे एक ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर बाईं तरफ खाई में जाकर पलट गया। दुर्घटना में थाना खुटार के कुंइया निवासी शिव कुमार का पुत्र आकाश (9), लीलावती पत्नी राजाराम (45), जीएन लाल (45), ट्रैक्टर चालक आशीष वर्मा (30), राजेश कुमार (45), बेबी पुत्री रामपाल (10), धनीराम (50), अतुल (18), शिवांशु पुत्र विनोद (11), लक्ष्मण पुत्र धनीराम (7), मुनेश्वर (27) तथा ग्राम गुर्गिया थाना खुटार निवासी कुलदीप पुत्र चंद्रसेन (10), उर्मिला देवी पत्नी रामसागर (40) घायल हो गए। गनीमत यह रही कि ट्रॉली एक पेड़ से लगकर सीधी रुक गई। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना पाकर थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और सभी को इलाज के लिए पीएचसी भिजवाया।