{"_id":"57ee9e954f1c1b9074575eb5","slug":"the-second-day-of-missing-man-recovered-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन गायब युवक की बाइक बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे दिन गायब युवक की बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बाइक के पास मिली उसकी एक चप्पल
- परिवार वालों ने जताई अनहोनी की आशंका
सदर कोतवाली के गांव चंदपुरा निवासी 22 वर्षीय रिजवान की बाइक और एक चप्पल दूसरे दिन बरामद होने से परिवार में कोहराम मच गया है। वह गुरुवार से गायब था। परिवारवालों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर गायब युवक की तलाश में जुट गई।
गांव चंदपुरा निवासी मैनुद्दीन ने बताया कि उनका पुत्र रिजवान शहर के मोहल्ला नई बस्ती में स्थित एक सीट रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता है। गुरुवार को रिजवान दुकान पर काम करने की बात कहकर घर से गया था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। इस पर उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने सीतापुर रोड से गांव जाने वाले मार्ग पर करीब दो सौ मीटर दूर पुत्र की बाइक खड़ी होने की सूचना दी। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और बाइक रिजवान की होने पर मामले की जानकारी शहर कोतवाल को दी। सूचना पर शहर कोतवाल रामजी चौधरी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाइक से कुछ दूरी पर रिजवान की एक चप्पल भी बरामद की है। परिवार के लोगों ने रिजवान के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने उसके पिता की ओर से गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।