फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The rural farm on digging out

खेत की खुदाई पर भड़क गए ग्रामीण

Sun, 12 Jul 2015 10:51 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Sun, 12 Jul 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
The rural farm on digging out
ऐंठपुर मानफार्म के पास एक व्यक्ति द्वारा अपने खेत में कराए जा रहे खनन से ग्रामीण भड़क उठे और उन्होंने खनन के बाद मिट्टी ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोक लिया। उन्होंने इसकी सूचना प्रशासन को दी लेकिन कोई भी प्रशासनिक नुमाइंदा मौके पर नहीं पहुंचा जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। हालांकि पुलिस पहुंच गई और खेत मालिक को साथ थाने ले गई जिससे ग्रामीणों का गुस्सा शांत हो गया।
विज्ञापन

बताया गया है कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने तीन एकड़ खेत को खनन के लिए महज 25 हजार रुपये में दे दिया। खनन माफियाओं ने खेत में खनन शुरू कर दिया और तमाम ट्रैक्टर ट्रॉलियां यहां से मिट्टी ले जाने लगीं। गुस्साए ग्रामीणों ने इन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों का कहना था कि इस खनन से गांव के तमाम लोगों के घरों के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने इसकी सूचना प्रशासन को दी और खनन रोकने की मांग भी की लेकिन कोई भी प्रशासनिक नुमाइंदा मौके पर नहीं पहुंचा और काफी देर तक ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोके रहे। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली वाले चले गए। प्रशासनिक नुमाइंदों के न पहुंचने से ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर खनन माफियाओं से साठगांठ का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस पहुंची और मामले को जानकर खेत मालिक को अपने साथ थाने ले गई जिसके बाद ही ग्रामीण शांत हो सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed