फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The police arrested the invoice Htyaropion

गिरफ्तार हत्यारोपियों का पुलिस ने किया चालान

Fri, 18 Nov 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।  
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।   Updated Fri, 18 Nov 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
The police arrested the invoice Htyaropion
police - फोटो : amar ujala
रामगुनी हत्याकांड : आरोपियों की निशानदेही पर आला कत्ल किया बरामद
विज्ञापन

गांव शिवलालपुरवा में दिनदहाड़े बेरहमी से खांदकर की गई रामगुनी की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल  भी बरामद करने का दावा किया है। 

गांव शिवलालपुरवा निवासी रामगुनी 16 नवंबर की सुबह करीब नौ बजे अपनी बेटी प्रीति के साथ घर के अंदर बैठी थी।  आरोप है कि रामगुनी के भतीजे धर्मेंद्र और रामदुलारे बांका, तलवार आदि लेकर आए और  रामगुनी पर ताबड़तोड़ प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। प्रीति ने जब अपनी मां को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे भी घायल कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे दुबहा जाने  वाले मार्ग से दबोच लिया और उनकी निशानदेही पर बांका, तलवार, गमछा, जॉकेट और एक फरसा गांव के ही केदारी के खेत  से पुलिस ने बरामद कर लिया। धर्मेंद्र अपने पिता बनवारी की मौत का जिम्मेदार रामगुनी  को मानता था, जिसके प्रतिशोध में उसने रामदुलारे के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed