{"_id":"574ae6bf4f1c1b4a33108b82","slug":"the-plundering-of-tents-businessman-in-one-case-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंट व्यवसाई से लूट के मामले में एक दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंट व्यवसाई से लूट के मामले में एक दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
Updated Sun, 29 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लूट के दो लाख रुपये, लैपटॉप, जेवरात और करामाती गिलास बरामद
महेवांगज के गांव मकसोहा में लखनऊ के टेंट व्यवसाई से हुई 15 लाख रुपये की लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान भेजा है। पुलिस ने उसके पास से लूट के दो लाख रुपये, लैपटॉप और जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से चमत्कारी गिलास को भी बरामद किया है। इस मामले में अभी सात आरोपी फरार हैं।
एसओ मनोज सिंह ने बताया कि लखनऊ के कपूरथला निवासी टेंट व्यवसाई राजेश कुमार गुप्ता को करामाती सोने के सिक्कों का झांसा दिया गया। राजेश को आठ ठगों ने 22 मई को सदर कोतवाली लखीमपुर के गांव मकसोहा के पास बुलाया। वहां पर उन लोगों ने राजेश से रुपयों भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। राजेश की तहरीर पर सदर कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच और एसओजी टीम भी लगाई गई थी। ठगी के मामले में निघासन क्षेत्र मशहूर होने के कारण एसपी अखिलेश चौरसिया ने एसओ निघासन को भी लगाया था। एसओ मनोज सिंह ने दरोगा रामनाथ कनौजिया, अजब सिंह, ढखेरवा चौकी इंचार्ज तुलसीराम चौरसिया के साथ मिलकर जांच की। जांच में क्षेत्र के सोठियाना गांव के लोगों के होने की भनक लगी। सूचना पर एसओ और उनकी टीम ने दुलही स्थित नहर पुलिया के पास एक आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने मकसोहा में लूटपाट करने की बात को स्वीकार किया है। एसओ ने जावेद की निशानदेही पर फारुख, इन्जाद निवासी सोठियाना, कमाल, हारिस निवासी नरी तथा जफर निवासी गंगाबेहड़ थाना फूलबेहड़ के खिलाफ कई धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया है।