{"_id":"71b5c1efd2cc63881987f28fc703c16a","slug":"the-head-of-the-sons-dreri-threat-to-kill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरेरी के प्रधान पुत्रों को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरेरी के प्रधान पुत्रों को दी जान से मारने की धमकी
निघासन
Updated Fri, 28 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
दरेरी ग्राम प्रधान के तीन पुत्रों को किसी ने फोन और एसएमएस के जरिए जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत लेकर पहुंचे प्रधान पुत्रों को एसओ ने थाने से चलता कर दिया। सीओ ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसओ को बुलाकर कार्रवाई करने का आदेश दिया। सीओ के आदेश पर एसओ ने मामले की जांच शुरू की है।
ग्राम पंचायत देरेरी के प्रधान की मौत के बाद उनकी पत्नी मालती देवी प्रधान बनीं। उनका सारा कार्य उनके बेटे संपति, कल्याण और अमरनाथ गिरी देखते हैं। गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे संपति के मोबाइल पर कॉल आई कि उसे और उसके दो भाइयों को गोलियों से भून दिया जाएगा। फोन करने वाले व्यक्ति ने गालियां भी दी। उसके बाद फोन काट दिया गयौ। कुछ समय बाद इसी नंबर पर एक एसमएस आया कि यदि उन लोगों ने चुनाव लड़ा तो तीनों भाइयों को गोली से भून दिया जाएगा। शुक्रवार सुबह जब तीनों लोग शिकायती पत्र थाने लेकर पहुंचे तो एसओ ने चुनावी मुद्दा बताते हुए उनको चलता कर दिया। मामले की शिकायत लेकर तीनों लोग सीओ मोहम्मद इब्राहिम के पास पहुंचे। मोहम्मद इब्राहिम ने एसओ परशुराम ओझा को बुलाया और मोबाइल की रिकार्डिंग और एसमएस लेकर जांच करने का आदेश दिया। एसओ ने बताया टरकाया नहीं था चौकी जाने की बात कही थी।