फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Body of a laborer from Paundha found in Shakti Canal

Dehradun News: शक्ति नहर में मिला पौंधा निवासी श्रमिक का शव, सुसाइड नोट बरामद

Thu, 29 Oct 2026 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Thu, 29 Oct 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Body of a laborer from Paundha found in Shakti Canal
- बुधवार को घर से सामान लेने के लिए निकले था श्रमिक, सुसाइड नोट में खुदकुशी की बात लिखी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। प्रेमनगर कोतवाली क्षेत्र के पौंधा निवासी 48 वर्षीय विमल कुमार का शव बृहस्पतिवार को विकासनगर क्षेत्र के ढालीपुर इंटेक में मिला। वह बुधवार रात घर से सामान लेने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। नहर किनारे उनका पर्स, हेलमेट, दो मोबाइल और घड़ी मिलने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की थी।
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे स्थानीय व्यक्ति ने ढालीपुर चेकपोस्ट से पहले ढकरानी गांव की ओर शक्ति नहर किनारे सामान पड़े होने की सूचना दी। उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सामान कब्जे में लिया। पर्स में मिले आधार कार्ड से विमल कुमार की पहचान हुई।
विज्ञापन

प्रेमनगर कोतवाली पुलिस के माध्यम से परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों ने बताया कि विमल बुधवार रात करीब 8:00 बजे घर से निकले थे। करीब 8:15 तक वापस नहीं लौटने पर फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। उन्होंने प्रेमनगर थाने में मौखिक सूचना भी दी थी। इसके बाद एसडीआरएफ की मदद से शक्ति नहर में तलाश अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन सुबह करीब 11:50 बजे शव बरामद हुआ। परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। मृतक आरा मशीन मंडी चौक पर श्रमिक के रूप में काम करता था। पुलिस को उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मर्जी से जान देने की बात लिखते हुए परिजनों और साथ काम करने वालों को परेशान नहीं करने की अपील की है। नोट में पोस्टमार्टम नहीं कराने की इच्छा भी जताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed