फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two thieves were caught while fleeing after stealing machinery from a farmhouse

Noida News: फार्म हाउस से मशीनें चुराकर भाग रहे दो चोर पकड़े गए

Thu, 29 Oct 2026 05:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Two thieves were caught while fleeing after stealing machinery from a farmhouse
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर-151 स्थित सैनिक फार्म हाउस में चोरी की कोशिश को केयरटेकर की सूझबूझ से नाकाम कर दिया गया। केयरटेकर ने आसपास के लोगों की मदद से दो आरोपियों को चोरी की मशीनों के साथ मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने फार्म मालिक की शिकायत पर दोनों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली निवासी फार्म मालिक आशीष गोयल के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब पांच बजे केयरटेकर मटरू ने फोन कर फार्म में कुछ लोगों के घुसने की जानकारी दी। आशीष के कहने पर मटरू ने गेट खोलकर देखा तो दो व्यक्ति फार्म से मशीनें बाहर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इनमें चार हॉर्स पावर का रोटावेटर और बिजली से चलने वाली घास काटने की मशीन शामिल थी।
विज्ञापन

मटरू ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और दोनों आरोपियों को मशीनों समेत पकड़ लिया। सूचना मिलने पर आशीष गोयल अपनी पत्नी नेहा गोयल के साथ फार्म पहुंचे और पुलिस को बुलाया। पुलिस को दोनों आरोपी और मशीनें सौंप दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान एटा निवासी सुभाष कुमार और प्रवेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों सेक्टर-142 क्षेत्र के गढ़ी शाहदरा गांव में किराये पर रहते हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed