फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The embassy will be allowed to meet foreign woman

दूतावास की अनुमति पर होगी विदेशी युवती से मुलाकात

Sun, 26 Jul 2015 11:01 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 26 Jul 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
इंडो-नेपाल बार्डर पर एसएसबी जवानों के हत्थे चढ़ी किर्गिस्तान की युवती नतालिया को शनिवार की शाम जेल भेज दिया गया। जेलर ज्ञानप्रकाश ने बताया कि अभी नतालिया से मुलाकात करने कोई नहीं आया है। उससे मुलाकात करने के लिए भारतीय दूतावास की अनुमति जरूरी होगी और मुलाकात के समय एलआईयू भी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

नतालिया के जेल में आने के बाद कारागार में हलचल बढ़ गई। जेल प्रशासन ने विदेशी मूल की लड़की के जेल में निरुद्ध होने संबंधी रिपोर्ट आईजी और डीआईजी कारागार को भेजी है। डीएम, एसपी और लोकल इंटेलिजेंस को भी इस बाबत जानकारी दी गई है। जेलर ज्ञानप्रकाश ने बताया कि विदेशी मूल के व्यक्ति का कारागार में निरुद्ध होना गंभीर मामला है। उनके मुताबिक नतालिया को कारागार में आम महिला बंदियों के साथ रखा गया है लेकिन उस पर नजर रखी जा रही है। वह हिंदी नहीं समझ पा रही है। अंग्रेजी के कुछ शब्दों को ही समझ पा रही है। इसी चक्कर में पुलिस पहले उसे कजाकिस्तान का समझ बैठी। बाद में लिखत-पढ़त में किर्गिस्तान हुआ।
विज्ञापन

नेपाल और बरेली में होगी पड़ताल
पलियाकलां।
सीओ रामासरे सिंह के मुताबिक पकड़े गए दोनों लोगों के पतों की तस्दीक और युवती के बारे में पड़ताल के लिए बरेली जाएगी। साथ ही नेपाल पुलिस से भी सहयोग मांगा जाएगा और संजय नाम के व्यक्ति को तलाशने की कोशिश की जाएगी। सीओ ने बताया कि युवती का बीजा नेपाल तक ही था। मामले की विवेचना गौरीफंटा कोतवाल कृष्ण मुरारी शर्मा को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed