{"_id":"27e5bf69cb619a220d4158a4e0fc61f3","slug":"the-decoit-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने पार किया नकदी और जेवरात समेत लाखों का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने पार किया नकदी और जेवरात समेत लाखों का माल
पलियाकलां
Updated Wed, 30 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला अहिरान प्रथम में एक घर से चोरों ने नगदी और जेवरात समेत
विज्ञापन
लाखों रुपए का माल पार कर दिया। घर में सभी लोग सोते रहे और उनको कानों
कान खबर न हुई। तहरीर पुलिस को दे दी गई है और उसने मौका मुआयना किया है।
अहिरान प्रथम निवासी अनूप दिवाकर के घर सभी लोग सो रहे थे। तभी चोर ऊपर से घुस आए और मुख्य कमरे में घुस गए और यहां से चार्जिंग पर लगे चार मोबाइल समेट कर दूसरे कमरे में घुस गए। यहां चोरों ने अलमारी खोल ली और उसमें रखे अनूप के भाई राकेश के एक लाख सात हजार रुपये, अनूप की पत्नी की सोने की बाली, कुंडल, चूड़ी, चांदी की प्लेट और 27 हजार की नकदी समेत करीब 3 लाख रुपये का माल लेकर फरार हो गए। चोरी की जानकारी घरवालों को सुबह हुई। सूचना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस ने मुआयना किया। तहरीर पुलिस को दे दी गई है लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।