फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The death of the young man fell in tube wells

युवक की ट्यूबवेल कुंए में गिरकर मौत

Tue, 27 Jan 2015 05:41 PM IST
बांकेगंज
बांकेगंज Updated Tue, 27 Jan 2015 05:41 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man fell in tube wells
निकटवर्ती ग्राम ढ़ाका से 5 माह पहले रोजगार की तलाश में गए 55 वर्षीय दन्ने की हरियाणा प्रांत के रोहतक जिले के गांव कहनोर में खेत में लगे ट्यूबवेल के कुंए में गिरकर मंगलवार सवेरे 11 बजे मौत हो गई। जिसकी सूचना हरियाणा से किसान संदीप लांबा ने मोबाइल फोन से परिवारीजनों को दी। इसको लेकर घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

 थाना मैलानी की पुलिस चौकी कुकरा अंर्तगत गांव ढ़ाका निवासी मृतक दन्ने के पुत्र पल्लू ने बताया कि उनके पिता पांच महीने पहले हरियाणा प्रांत के जिला रोहतक की तहसील और थाना कलानोर के मजरा कहनोर के किसान संदीप लांबा के यहां मजदूरी करने गए थे। उसने बताया कि मंगलवार दोपहर 11 बजे के लगभग किसान संदीप लांबा ने उसके मोबाइल फोन पर पिता की मौत होने की खबर दी। जिसमें उन्होंने खेत में बनें ट्यूबवेल के गहरे गड्ढे में गिरकर पिता की मौत होने की बात कही। पल्ले ने बताया कि उसके पिता के साथ गांव के अन्य लोग भी वहां मजदूरी कर रहे हैं। उसने बताया कि पिता का शव लाने के लिए वह परिवारीजनों के साथ हरियाणा जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed