फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The body was found hanging from noose college hygienists

फंदे से लटकता मिला कालेज की सफाई कर्मी का शव

Sun, 01 Jan 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   मैगलगंज।
अमर उजाला ब्यूरो   मैगलगंज। Updated Sun, 01 Jan 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
The body was found hanging from noose college hygienists
फांसी - फोटो : अमर उजाला
परिसर में स्थित कर्मचारी आवास की घटना
विज्ञापन

रिश्ते की बहन के साथ रहती थी अविवाहित कर्मी 

 भारतीय इंटर कॉलेज परिसर में बने कर्मचारी आवास में रहने वाली सफाई कर्मचारी 21 वर्षीय सुषमा देवी का शव कमरे में लटकता मिला। रविवार की सुबह दूध वाले ने जब कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटकता शव देखा तो उसने पुलिस और कालेज के लोंगों को सूचित किया। मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
कसबा निवासी अविवाहित सुषमा करीब तीन साल से भारतीय इंटर कॉलेज में सफाई कर्मचारी थी। वह अपनी बहन की पुत्री 15 वर्षीय बिट्टू के साथ कॉलेज परिसर में स्थित कर्मचारी आवास में ही रहती थी। अन्य आवासों में कॉलेज का चौकीदार गंगासागर और चपरासी सरस्वती भी रहती हैं। शनिवार की सुबह बिट्टू अपने घर नेरी सीतापुर गई थी। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब दूधिया दूध देने पहुंचा। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई आवाज बाहर नहीं आई तो उसने दरवाजा खोलकर देखा तो उसका शव लटक रहा था। यह देख उसके होश उड़ गए। दूधिये ने इसकी जानकारी कॉलेज के शिक्षकों को दी। मौके पर पहुंचे प्रबंधतंत्र के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। 
विज्ञापन

 
युवती के इस कदम से सभी हैरान
कालेज का स्टाफ सुषमा की आत्महत्या से हैरान हैं। उनका कहना है कि सुषमा काफी मिलनसार और हंसमुख थी। उससे किसी की रंजिश अथवा किसी से ज्यादा मेलजोल भी नहीं था। इतना ही नहीं उसके यहां किसी का भी आना जाना तक नहीं होता था। इस सबके बाद भी उसने आत्महत्या क्यों की? यह समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सफाई कर्मी सुषमा तीन साल से कॉलेज में काम करती है। उसने आत्महत्या क्यों की? इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। 
- अरुण कुमार सक्सेना, प्रबंधक भारतीय इंटर कॉलेज
 ..
फिलहाल परिस्थितिजन्य साक्ष्य आत्महत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ साफ तौर पर कहा जा सकता है। 
- विपिन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed