{"_id":"587f9b904f1c1ba73fefedbb","slug":"the-bodies-of-innocent-brook","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले से मासूम का शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले से मासूम का शव बरामद
अमर उजाला ब्यूरो ईसानगर।
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की शाम को घर के बाहर से हुआ था लापता
घर के बाहर खेलते समय मंगलवार की शाम को गायब हुए गांव मंदूरा निवासी डेढ़ वर्षीय सुधीर कुमार का बुधवार की सुबह नाले से शव बरामद हुआ। घर वालों ने नाले में गिरकर डूबकर मौत होने की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव मंदूरा निवासी नवल किशोर ने बताया कि उनका पुत्र सुधीर कुमार मंगलवार की शाम घर के पास खेल रहा था। जहां से वह अचानक गायब हो गया। परिवार के लोगों ने उसकी खूब तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला, जिस पर परिवार वालों को मासूम के हिंसक पशु का शिकार हो जाने की आशंका हुई। बुधवार की सुबह परिवार वालों ने फिर उसकी तलाश शुरू की तो पड़ोस में बह रहे नाले में पुत्र का शव उतराता मिला। उन्होंने मासूम के नाले में गिरकर मौत होने की आशंका जताई है। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।