फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The aunt 's greed killed in ground

जमीन के लालच में किया चाची का कत्ल

Mon, 02 Nov 2015 07:35 PM IST
फरधान।
फरधान। Updated Mon, 02 Nov 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
The aunt 's greed killed in ground
 थाना क्षेत्र के गांव बरखेरवा निवासी सुशीला हत्याकांड का पुलिस ने दूसरे दिन खुलासा कर दिया है, जिसमें तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान भेजा गया है। जबकि चौथा अभियुक्त अभी फरार चल रहा है। पकड़े गए हत्यारोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

एसओ शिवानंद पटेल ने बताया कि सुशीला नि:संतान थी, उसके पति छेदीलाल की करीब नौ साल पहले एक मार्ग दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। सुशीला के नाम चार एकड़ जमीन थी, जिस पर उसके भतीजों की नजर गड़ी थी। सुशीला को इसका आभास पहले ही हो चुका था, जिससे वह गांव में ही अपने बहनोई जगदीश अवस्थी के यहां रहती थी। हालांकि दिन में वह अपने घर आती थीं। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया है कि चाची सुशीला  अपने भाइयों को जमीन देना चाहती थीं, जिससे वह रंजिश मानने लगे थे।
विज्ञापन

इसी के चलते आरोपियों ने सुशीला को रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला। रविवार को मौका ताड़ते हुए आरोपियों ने सुशीला को उसके घर के बाहर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मृतका के भाई मनोज वाजपेयी की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के देवर सरस्वती और उनके पुत्र विधिनेश, महेंद्र और नरेंद्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का जाल बिछाया और घटना के दूसरे दिन ही सफलता मिल गई। पुलिस ने सोमवार की सुबह हत्यारोपी महेंद्र, नरेंद्र और विधिनेश को थाना क्षेत्र के नकहा पिपरी गांव से गिरफ्तार कर लिया। जबकि चौथा आरोपी सरस्वती अभी गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed