{"_id":"8537df2011a6cb2feb5c2cd958bd6c54","slug":"ten-acres-the-standing-crop-plowed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस एकड़ जमीन पर खड़ी फसल को जोता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस एकड़ जमीन पर खड़ी फसल को जोता
मोहम्मदी
Updated Sun, 28 Jun 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हजरतपुर में दस एकड़ में खड़ी धान और मक्का की फसल को लगभग 100 लोगों ने पांच ट्रैक्टरों की मदद से जोत डाला। विरोध करने पर अंधाधुंध फायरिंग कर आतंक मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है।
हजरतपुर के युवराज सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि ग्राम हजरत तहसील गोला की गाटा संस्था 527/1.344 हेक्टेयर और 786/2.808 हेक्टेयर के सम्बंध में धारा 145 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत एक वाद एसडीएम गोला न्यायालय में चल रहा है और वह इस भूमि पर 2006 से काबिज है। 28 जून को दिन में 1.30 बजे दर्शन सिंह की शह पर बाबा पाल सिंह, प्यारा सिंह, कुलवंत सिंह, बलविन्दर सिंह, अमरजीत सिंह, दारा सिंह, प्रभुजोत सिंह समेत तकरीबन 100 लोगों ने भाला, रायफल और बंदूक लेकर हमला कर दिया और पांच ट्रैक्टरों से खेत में खड़ी धान और बाजरे की फसल को नष्ट कर दिया। प्रार्थी उस समय अपने खेत पर था तभी हमलावरों ने गाली गलौज करते हुए उसपर फायर कर दिया, वह जान बचाकर भाग निकला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से बढ़ैया खेड़ा निवासी जसविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, थाना भीरा के कुलविंदर सिंह, गुधियां निवासी सर्वजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, मलकीत सिंह, जागीर सिंह भीरा के बल्देव सिंह, अमीर सिंह को हिरासत में लेकर उनका शांति भंग में चालान किया है। मौके से पुलिस ने एक बोलेरो और कई बल्लम बरामद किए हैं।
समस्या की जड़ बनी जमीन
शिकायतकर्ता युवराज सिंह ने अपने बाबा महेंद्र सिंह से 2006 में उक्त जमीन की रजिस्टर्ड वसीयत कराई थी, जिसके आधार पर वह जमीन पर काबिज है। 2007 में महेंद्र सिंह की मौत हो गई। आरोप है कि इसी जमीन का बैनामा बरेली के 54 सिविल लाइंस निवासी दर्शन सिंह ने इंग्लैड के मंगल सिंह को महेंद्र सिंह बताकर 2014 में करा लिया था। अब इस भूमि को हजरतपुर के गुरुद्वारा नानकसर के सेवादार बाबा पाल सिंह देख रहे हैं। यह भी बताया गया कि बरेली के दर्शन सिंह ने एसडीएम गोला को 27 जून को प्रार्थना पत्र देकर जमीन से युवराज सिंह का कब्जा हटाने की मांग की थी।
विज्ञापन
एसडीएम गोला ने एसएचओ मोहम्मदी को समस्या के समाधान का निर्देश दिया था, लेकिन जबतक पुलिस कुछ निर्णय करती दर्शन सिंह पक्ष ने जमीन पर युवराज सिंह की खड़ी फसल उजाड़ दी। युवराज सिंह का कहना है कि जमीन की रजिस्टर्ड वसीयत उसके नाम है, जबकि दर्शन सिंह पक्ष इस जमीन के बैनामा की बात कहकर अपना हक जता रहा है। एसओ आनंद कुमार शाही ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।