{"_id":"89ef7ec971441ace6ac12a74cfd4f9c8","slug":"tempo-clashed-with-motorcycle-man-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर साइकिल टेंपो से भिड़ी, युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटर साइकिल टेंपो से भिड़ी, युवक की मौत
मितौली।
Updated Wed, 20 Jan 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र फरधान में टेंपो को ओवरटेक करते समय एक मोटर साइकिल उससे भिड़ गई। इससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दूसरा साथी घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा सिकंद्राबाद क्षेत्र में बोलेरो ट्रैक्टर टॉली से टकराने से छह लोग घायल हो गए।
थाना क्षेत्र फरधान के ग्राम कोढ़ैया निवासी मोहम्मद का 20 वर्षीय पुत्र सद्दाम शहर में एक दुकान पर काम करता था। बुधवार की शाम वह अपने साथी गोलू के साथ बाइक से घर वापस जा रहा था। रास्ते में बेहजम-लखीमपुर मार्ग पर ग्राम कलुआपुर के पास टेंपो को ओवर टेक करते समय बाइक टेंपो से भिड़ गई। इससे सद्दाम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गोलू घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।
सिकंद्राबाद। थाना हैदराबाद के ग्राम परेली निवासी कुछ लोग बोलेरो से सीतापुर की तरफ से आ रहे थे। कस्ता मार्ग पर ग्राम जमौरा के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए। इसमें सभी छह लोग घायल हो गए हैं। सभी की हालत गंभीर बताई जाती है। सूचना पर एसओ नीमगांव बृजेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए हैं उन्होंने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया है।