फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tejeelal's death created a furore in the house

तेजीलाल की मौत से घर में मचा कोहराम

Mon, 22 Jun 2015 07:38 PM IST
बेलरायां।
बेलरायां। Updated Mon, 22 Jun 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
 थाना सिंगाही की ग्राम पंचायत निबौरिया के मजरा गांव चमरौधा निवासी 32 वर्षीय तेजीलाल की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो जाने से बेसहारा हुई पत्नी और सात वर्ष की मासूम बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल है। तेजीलाल का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचने पर तेजी की एक झलक देखने को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

चमरौधा गांव निवासी तेजीलाल शनिवार की सुबह आठ बजे गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में मजदूरी करने गया था। ट्रैक्टर चालक मिट्टी बराबर कर रहा था। इस बीच तेजीलाल और गांव का एक और युवक करहा पर दबाव बनाने के लिए बैठ गए। कुछ देर बाद तेजी का साथी तो करहा से उतर गया लेकिन तेजी बैठा रहा। चालक के ट्रैक्टर बैक करते समय झटका लगने पर तेजी खेत में गिर गया और उसके ऊपर ट्रैक्टर पिछला पहिया चढ़ गया। इसके बाद तेजीलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डेढ़ घंटे बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी छैलू ने बताया कि तेजीलाल के पास ढाई बीघे जमीन है तथा सात साल की एक लड़की है। जमीन से भरण पोषण न होने के चलते वह दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार चलाता था। इस बाबत सिंगाही थाना इंचार्ज जेपी यादव ने बताया कि मृतक की भाभी ने तहरीर दी है घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed