फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teacher killed in separate accidents

अलग-अलग हादसों  में शिक्षक की मौत

Mon, 21 Mar 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,मितौली।
अमर उजाला ब्यूरो,मितौली। Updated Mon, 21 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Teacher killed in separate accidents
हादसा - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल सहायक अध्यापक की इलाज के दौरान मौत हो गई। क्षेत्र ग्राम पिपरिया निवासी प्रमोद वर्मा (35) जो खुडेहरा गांव में प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात था। प्रमोद शनिवार को किसी कार्य से मितौली जा रहे थे कि खुर्दा गांव के पास किसी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर  मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी प्रमोद को लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत के चलते प्रमोद को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ को रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों के अनुसार मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने रविवार को सिर का आपरेशन किया। इसी दौरान प्रमोद की मौत हो गई। प्रमोद के शव को लखनऊ से लखीमपुर लाकर पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद उनके पैतृक गांव पिपरिया में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के समय विधायक सुनील कुमार, पूर्व प्रमुख नरेंद्र सिंह, सौरभ सिंह सोनू, राजेश गौतम सहित कई शिक्षक मौजूद थे। लोगों ने पीड़ित के परिवार को सांत्वना दी। इधर लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर दो बाइकआमने-सामने टकरा गईं। इसमें दोनों बाइक सवारों को चोट आई हैं। क्षेत्र के लल्हौआ निवासी प्रहलाद का पुत्र विनोद बाइक से अपनी ससुराल देबियनपुरवा जा रहा था। इसी दौरान रतहरी गांव में रहने वाले अपने बहनोई भन्नू के घर वापस गांव जा रहे गिरधरपुर के राजेश की बाइक कैमीभूड़ मोड़ पर टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed