फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teacher killed in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में शिक्षक की मौत

Fri, 12 Aug 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रजागंज।
अमर उजाला ब्यूरो/रजागंज। Updated Fri, 12 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब पिलाकर मार डालने का आरोप
विज्ञापन

गोला कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सियाथू के मजरा द्वारिकानगर निवासी शिक्षा मित्र से सहायक अध्यापक बने युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों ने कच्ची शराब पिलाकर मार देने का आरोप लगाकर पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

द्वारिकानगर निवासी अजय कुमार विद्यालय से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। पड़ोस के पंचायत के ही  मजरा गांव तुलसीपुर मे शुक्रवार की दोपहर कच्ची शराब पी। जिससे उसकी हालत  बिगड़ गई और वह सड़क पर गिर गया। ग्रामीण उसे अचेत पड़ा देख पास गए तो उसके  पूरे शरीर पर छाले पड़ रहे थे। ग्रामीणों ने परिवार के लोगों को खबर दी,  परिवार के लोग जब तक पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोगों ने जहरीली  शराब पिलाकर मारने का आरोप लगाया है। घटनास्थल पर पहुंचे ग्राम प्रधान  इमरान खां ने  कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। कोतवाल एके पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed