फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tantric cheating by giving greed for money

गड़े धन का लालच देकर तांत्रिक ने की ठगी

Wed, 19 Apr 2017 11:21 PM IST
लखीमपुरखीरी
लखीमपुरखीरी Updated Wed, 19 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
तांत्रिक पर छात्रा ने लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप
एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग


 एक तांत्रिक ने एक छात्रा और उसके परिवार वालों को गड़े धन का लालच देकर ठगी का शिकार बनाया। आरोप है कि इस दौरान तांत्रिक ने छात्रा से अश्लील हरकतें भी की। छात्रा ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
निघासन कोतवाली के एक गांव की छात्रा गोला में रहकर स्नातक की पढ़ाई करती है। उसके परिवार में मां और बड़ा भाई हैं। पिता की मौत हो चुकी है। डीएम और एसपी को दी गई शिकायत में उसने कहा है कि पड़ोसी गांव के शंकर नामक व्यक्ति ने उसकी मां और भाई को घर में गड़ा धन दिलाने के नाम पर पिछले चार महीनों में निघासन के बुद्धीपुरवा गांव के अपने कथित तांत्रिक साथी सलीम और पलिया कोतवाली के उनके गुरू मुल्लाजी के साथ मिलकर पूजापाठ के नाम पर करीब तीन लाख रुपये ठग लिए। गड़े धन के लालच में मां व भाई ने ब्याज पर कई जगह से पैसा ले लिया। जेवर गिरवी रख दिए और गन्ने की फसल क्रेशर पर बेच दी। इनके चक्कर में पड़कर वे फीस तक नहीं दे पा रहे हैं। अब तक कोई गड़ा धन नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

उसके विरोध करने पर इन तांत्रिकों ने मां व भाई को भड़का दिया। छात्रा का आरोप है कि इन लोगों ने उसके ऊपर अपने देवताओं को भड़काने का आरोप लगाते हुए पूजा के लिए बालाजी कहकर उसको जबरन उसके भाई के साथ अजमेर ले गए। वहां एक ही कमरा किराए पर लेकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। वह वहां से भाग निकली। ये लोग उसको काम में रोड़ा डालने पर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ बताया जाता है कि शंकर के छोटे भाई मुनेश ने बग्गा सिंह बनकर खैरहनी के एक व्यापारी को फोन करके बीस लाख की रंगदारी मांगी थी। इसमें वह जेल भी गया था। एसपी ने कोतवाल को इस शिकायत पर जांच करके कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed