{"_id":"573f0b0b4f1c1bf857ac7b06","slug":"tampering-with-breast-defecation-returning-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच कर मां के साथ लौट रही किशोरी से की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच कर मां के साथ लौट रही किशोरी से की छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो /लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 20 May 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
रिश्तेदारी में एलआरपी पुलिस चौकी के एक गांव में आई थी किशोरी
आरोपी दो युवकों ने की गन्ने में खींचकर ले जाने की कोशिश
एलआरपी पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में गई 17 वर्षीय किशोरी को गांव के ही दो युवकों ने गन्ने के खेत में खींचकर ले जाने की कोशिश की, जब वह अपनी मां के साथ शौच कर वापस घर आ रही थी। किशोरी और उसकी मां के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले। किशोरी की मां ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी। सदर कोतवाल ने मामले की जांच एलआरपी चौकी इंचार्ज को सौंपी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला अपनी पुत्री के साथ शहर कोतवाली पहुंची। महिला ने सदर कोतवाल को तहरीर देकर बताया कि वह 19 मई को एलआरपी पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले अपने मौसेरे देवर की शादी में परिवार के साथ गई थी। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अपनी पुुत्री के साथ गांव के बाहर स्थित सरकारी स्कूल के पीछे लगे गन्ने के खेत में शौच को गई थी। शौच कर जब वह लौटी तो दो युवक गन्ने के खेत के पास खड़े थे। दोनों युवकों ने पीछे से आई उसकी पुत्री को पकड़ लिया और छेड़छाड़ कर उसे गन्ने के खेत में खींचकर ले जाने लगे। पुत्री और उसके शोर मचाने पर आरोपी पुत्री को मौके से छोड़कर भाग निकले। शोर होने पर कई लोग मौके पर पहुंच गए। बाद में महिला पति और पुत्र के साथ आरोपी के घर शिकायत करने गई तो आरोपियों के घर वाले अभद्रता करने लगे और मारपीट करने पर आमादा हो गए। सदर कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जिसकी जांच एलआरपी पुलिस चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है। यदि आरोप जांच में सही मिलते हैं तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।