फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Take the wild herd Lee Nepali worker killed

जंगली हाथियों के झुंड ने ले  ली नेपाली मजदूर की जान 

Fri, 03 Feb 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। Updated Fri, 03 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Take the wild herd Lee Nepali worker killed
माौत - फोटो : अमर उजाला
भारतीय इलाके में फार्म पर करता था मजदूरी
विज्ञापन

एसएसबी जवानों ने भी अपनी हाथियों से बचाई जान

दुधवा नेशनल पार्क की सोठियाना रेंज के अंतर्गत कैमागौढ़ी पुलिया के पास नोमैस लैंड पर नेपाली इलाके में जंगली हाथियों के झुंड ने नेपाली मजदूर की जान ले ली। मजदूर का शव देखकर उधर से गुजरने वाले राहगीरों ने इसकी सूचना पास स्थित गांव में दी। सूचना पर कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पार्क और नेपाली अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को नेपाल ले गए। 
दुधवा नेशनल पार्क की सोठियाना रेंज में कैमागौढ़ी पुलिया के पास नोमैस लैंड के नेपाली क्षेत्र में जंगली हाथियों के एक झुंड ने खूब कहर बरपाया। सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र में मजदूरी करने आ रहा नेपाल के बिचपटा गांव निवासी मजदूर मान बहादुर पुत्र सीताराम को हाथियों ने मार डाला। खबर पाकर भारतीय सीमा के गांव घोला आदि के कई  ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने सूचना दुधवा नेशनल पार्क प्रशासन को दी। अधिकारियों ने इसकी जानकारी नेपाली प्रशासन को दी, जिस पर वहां के अधिकारी भी आ गए। नेपाली क्षेत्र होने के कारण उसके शव को नेपाल ले जाया गया है। बताते हैं कि झुंड से कई जवान भी बाल-बाल बचे हैं। जंगली हाथियों का इस इलाके में आना- जाना आम बात है। जंगली हाथी समय- समय पर ग्रामीणों के खेतों में खड़ी फसलों को भी रौंद डालते हैं।
विज्ञापन

 
इससे पहले भी ग्रामीण हो चुके हैं हाथियों का शिकार

बीती 31 जनवरी को दुधवा नेशनल पार्क के सलूकापुर में तैनात चारा कटर को पार्क के पालतू हाथी ने पटक- पटक कर मार दिया था। इससे पूर्व वर्ष 2016 में संपूर्णानगर परिक्षेत्र में एक ग्रामीण को जंगली हाथी ने मार डाला था। इसी वर्ष में चंदन चौकी परिक्षेत्र के एक गांव में खेत की रखवाली कर रहे एक ग्रामीण को भी जंगली हाथियों ने मार दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानलेवा घटनाओं से बढ़ रही है ग्रामीणों में दहशत
जंगली हाथियों का खेतों में उत्पात मचाकर फसलों को तबाह करना आम बात है, लेकिन जब वह जान लेने लगे तो चिंता होना स्वाभाविक बात है। ऐसा ही अब हो रहा है, हाथियों द्वारा लगातार अंजाम दी जा रही जानलेवा घटनाओं से जंगलों से सटे गांव के ग्रामीणों में दहशत पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed