{"_id":"49f381cc62c1ab6c3b576665ad3cc670","slug":"students-attempt-to-kidnap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को अगवा करने का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र को अगवा करने का प्रयास
गोला गोकर्णनाथ।
Updated Wed, 17 Feb 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार रोड मित्रा हास्पिटल के पास रह रहे 12 वर्षीय छात्र को दो युवकों ने अगवा करने का प्रयास किया। साथी छात्रों के शोर मचाने पर अपहर्ता भाग गए। पीड़ित की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
स्वामी विवेकानंद बाल उद्यान में कक्षा सात में पढ़ रहा कृष्णा मिश्र दोपहर बाद छुट्टी के बाद साढ़े तीन बजे घर लौट रहा था। कृष्णा के अनुसार मुंह पर काला कपड़ा बांधे बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उसे पकड़कर घसीटने का प्रयास किया। चिल्लाने पर स्कूल में पढ़ने वाले अन्य छात्र आ गए। जिससे अपहर्ता कृष्णा को छोड़कर भाग निकले। छात्र के अनुसार एक अपहर्ता की बाईं आंख की भौह पर चोट का पुराना निशान था।
कृष्णा के साथ कई विद्यार्थी विद्यालय वापस गए, जिन्होंने अपने शिक्षकों को बताया, शिक्षक के फोन करने पर उसके पिता गोविंद को साथ सभी कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने पहुंचे लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज न कर जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।
विज्ञापन
छात्र के पिता गोविंद ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर दो माह से अलग अलग नंबरों से धमकियां मिल रहीं थी। जिसकी जानकारी उन्होंने 27 जनवरी को कोतवाली गोला और रजिस्टर्ड पत्र से एसपी को दी थी। पुलिस की निष्क्रियता के कारण उनके पुत्र के अपहरण का प्रयास किया गया है, इससे पूरा परिवार दहशत में है।