फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Stress in two communities in Nirmalnagar

निर्मलनगर में दो  समुदायों में तनाव 

Sun, 30 Apr 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी Updated Sun, 30 Apr 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Stress in two communities in Nirmalnagar
तनाव - फोटो : अमर उजाला
एक समुदाय ने सदर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से की पूछताछ

शहर के मोहल्ला निर्मलनगर में कुआं पाटने को लेकर विवाद हो गया। इससे गुस्साए एक समुदाय के बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं का निरीक्षण कर दोनों पक्षों से वार्ता की। फिलहाल मोहल्ले में तनाव बरकरार है। 

मोहल्ला निर्मल नगर (दुर्बल आश्रम) निवासी बाबूराम ने बताया कि पास के ही दूसरे समुदाय के कुछ लोग कुआं पाट रहे थे। इसका उन लोगों ने विरोध किया और साफ-सफाई करने का प्रयास किया तो इससे दूसरे समुदाय के लोग नाराज हो गए। शनिवार की आधी रात के बाद वह परिवार समेत एक शादी समारोह में शिरकत कर लौटे और अपने घर की कुंडी खटखटाई। इस पर पड़ोसी गालियां देने लगे। इससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस पर रमेश चौरसिया, बाबूराम, मोनू तिवारी, संजय कुमार, उमाशंकर समेत करीब 35-40 लोग सदर कोतवाली पहुंचे। बाबूराम ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। मामले को गंभीरता से लेकर शहर कोतवाल नागेश मिश्रा ने एसएसआई कालीचरण गौड़ और चौकी इंचार्ज मिश्राना को फोर्स के साथ मौके पर भेजा। पुलिस ने कुएं का निरीक्षण किया। सदर कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर वार्ता की जा रही है। घटना के बाद मोहल्ले में तनाव की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed