{"_id":"56eead7e4f1c1bcc26f14e94","slug":"stress-by-killing-animals-prosecution","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु की हत्या से तनाव, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु की हत्या से तनाव, मुकदमा दर्ज
ब्यूरो /धौरहरा।
Updated Sun, 20 Mar 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
पशु की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्हाड़ी, चप्पल, साइकिल और अवशेष बरामद
क्षेत्र के रसूलपुर गांव में पशु की हत्या के बाद अवशेष बरामद होने के बाद तनाव फैल गया। मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा होने से हालात बिगडने लगे। नाराज ग्रामीणों ने पशु की हत्या के विरोध में हंगामा काटा लेकिन ऐन मौके पर सूचना मिलने से पुलिस सतर्क हो गई और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस मामले में गांव के चौकीदार से तहरीर लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
शनिवार की रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर और महाराजनगर के बीच तालाब के किनारे कुछ अराजकतत्वों ने दो पशुओं का वध किया था। वह लोग पशुओं का मांस और अवशेष निकाल रहे थे, तभी आहट पाकर नजदीकी खेत में मौजूद कुछ ग्रामीण उधर पहुंच गए। पशु की हत्या का नजारा देख ग्रामीण सकते में आ गए। ग्रामीणों के शोर मचाने और फोन से सूचना देने पर आनन फानन में सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसी बीच मौका पाकर पशुवध करने वाले लोग मौके पर बांका, कुल्हाडी, चप्पल, साइकिल और पशु का अवशेष छोड़ कर भाग खड़े हुए। सूचना पाकर रात में ही कोतवाली पुलिस मौके पर गई और नाराज ग्रामीणों को समझा-बुझा कर मौके पर मौजूद सामग्री को कब्जे में ले लिया। स्थिति की गंभीरता देखते हुए गांव के चौकीदार से सूचना की तहरीर ली गई और मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसएसआई दिनेश यादव के मुताबिक दोषियों को चिह्नित कर धर पकड़ की जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस संवेदनशील मामलों में हीलाहवाली कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि महाराजनगर में पशु हत्या के नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।