फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Still Brash Speculative looks

अब भी बेधड़क लग रहा सट्टा

Sun, 13 Sep 2015 11:38 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 13 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Still Brash Speculative looks
अभी तक किसी घटना होने पर दोषियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करने वाली पुलिस का रवैया इस बार सर्राफ परिवार के चार लोगों की मौत मामले में बदला-बदला नजर आ रहा है। चौथे दिन भी पुलिस ने मामले की जांच में एक कदम आगे नहीं बढ़ाया। सर्राफ परिवार के अंत की वजह कहीं न कहीं सट्टा कारोबार भी है, लेकिन पुलिस न सिर्फ आंखें मूंदे हैं, बल्कि सटोरिये की मदद में लगी है। नतीजतन जोरों पर सट्टा कारोबार हो रहा है।
विज्ञापन

शहर की शिव कॉलोनी निवासी राजकिरन श्रीवास्तव की शिकायत के बाद भी सिपाही सटोरिये के साथ खड़े हैं। आजिज आकर मकान मालिक ने शहर कोतवाल से गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने भी मामले में कुछ नहीं किया। मोहल्ला बहादुरनगर निवासी सर्राफ कृष्ण कुमार सोनी, पत्नी माया सोनी, पुत्र अंकुर और पुत्री रिशू ने 10 सितंबर को सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक कृष्ण कुमार के भाई सर्वेश और अशोक की मानें तो उनपर कर्ज काफी लदा था और सट्टेबाजी में भी फंस गए थे। कर्ज, ब्याज और सट्टेबाजी के भंवर में ही इस परिवार की जिंदगी चली गई। जबकि पुलिस को तहरीर का इंतजार है।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम का निर्देश भी निष्प्रभावी
लखीमपुर। शहर की शिव कॉलोनी निवासी राजकिरन श्रीवास्तव ने 10 सितंबर को डीएम के जनता दर्शन में शिकायती पत्र में कहा कि उसके मकान में दो दुकानें क्रमश: बिजली उपकरण और जनरल स्टोर की हैं। दोनों दुकानदार शाम को छह बजे के बाद सट्टेबाजी का कार्य शुरू कर देेते हैं, जिससे यहां काफी भीड़ एकत्र हो जाती है। मना करने पर दुकानदार झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। प्रभारी डीएम ने कोतवाल सदर को कार्रवाई के निर्देश दे दिए। शिकायती पत्र पुलिस चौकी संकटा देवी पहुंचा तो दो सिपाहियों ने सट्टेबाज दुकानदारों से मिलकर मकान मालिक राजकिरन पर ही समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मकान मालिक ने शहर कोतवाल को पूरी बात बताई, लेकिन वह भी जांच करने नहीं पहुंचे। मकान मालिक भयभीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल रंजीत सिंह यादव ने बताया कि शिव कॉलोनी में सट्टेबाजी का मामला सामने आया है, लेकिन अभी जांच नहीं की गई। संकटा देवी चौकी के सिपाहियों की भी शिकायत मिली है। सोमवार को पूरे मामले को देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed